ऊंट की सवारी करते भगवान गणेश पहुंचे कोरबा,राजस्थान की लोक संस्कृति पर बनाया गया पंडाल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

Must Read

ऊंट की सवारी करते भगवान गणेश पहुंचे कोरबा,राजस्थान की लोक संस्कृति पर बनाया गया पंडाल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

नमस्ते कोरबा : कोरबा में चारों ओर गणेश पूजा की धूम है और श्रद्धालु विभिन्न पंडाल में जाकर भगवान गणेश के रूपों का दर्शन कर रहे हैं, शहर में हर समिति के द्वारा अपने बजट के अनुरूप आकर्षक सजावट के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई है,

अप्पू गार्डन से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित वार्ड क्रमांक 15 ढोडीपारा के युवकों द्वारा राजस्थान की लोक संस्कृति पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा ऊंट पर विराजित है और पूरे पंडाल को राजस्थान की लोक संस्कृति के हिसाब से सजाया गया है, स्लम एरिया में बने गणेश जी का यह पंडाल अपने साज सजावट के कारण शहर के मुख्य पंडालो को टक्कर देता नजर आ रहा है,

समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि विगत 7 वर्षों से इस क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है और हर वर्ष उनकी कोशिश रहती है कुछ नया करने की,पूरे साल भर गणेश पूजा को आकर्षक रूप देने की चर्चा वार्ड में रहती है, पूजा की तैयारी और मूर्ति स्थापना के लिए महिलाओं बच्चों और बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलने से ही समिति के द्वारा आकर्षक पंडाल और गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है, इस दौरान समिति के जानू, आशु,निक्की,वीरू,शिवम, शुभम् जीपी पनरिया सहित बडी ok संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे,

Read more:- कोरबा के शिवाजी नगर में भगवान गणेश को चढ़ाया गया 15 किलो मेवे से बना लड्डू,इस लड्डू की कीमत लगेगी लाखों रुपए में 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय*

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय* वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन...

More Articles Like This

- Advertisement -