*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं*

Must Read

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं*

नमस्ते कोरबा / वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के मुखिया श्री विश्नु देव साय के नेतृत्व में समाज के अनुसूचित जाति , जनजाति पिछड़ा वर्ग सहित किसानों मजदुरो के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। विश्नु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़ ।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में

उद्योग मंत्री ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण, बुनियादी मजबूती, गांवों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच और विकास के साथ अपनी पुरातन सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है।

Read more:- *सामाजिक सद्भावना एवं एकता का संदेश देने तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा दौड़ को किया रवाना*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -