Monday, February 16, 2026

उद्योग एवं श्रम मंत्री की पहल पर अब शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ-साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा बच्चों को

Must Read

उद्योग एवं श्रम मंत्री की पहल पर अब शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ-साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा बच्चों को

नमस्ते कोरबा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की विशेष पहल पर अब कोरबा जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ –साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। पहले चरण में कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में इसकी शुरुआत होगी।

कोरबा श्रम नगरी है, परिजन काम के लिए सुबह से निकल जाते हैं। अक्सर ये देखा जाता है की श्रमिक परिवार के बच्चे भूखे पेट स्कूल जाते हैं, दोपहर में मध्यान्ह भोजन का समय 1:30 बजे तक खाली पेट अध्यापन करते हैं। इस वजह से अध्ययन में रुचि नहीं ले पाते हैं।

इस तरह की परेशानी सभी ब्लॉक में प्राय: देखने को मिलता है। इस संबध में मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों में नाश्ता शुरू करने पत्र लिखा था। मंत्री श्री देवांगन ने जिले के सभी ब्लॉक में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में नाश्ता शुरू की पहल पर ये योजना शुरू की जा रही है।

नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में सबसे कोरबा के स्कूलों में पहले नाश्ता होगी प्रारंभ

नई शिक्षा नीति में स्कूलों में बच्चों को सुबह नाश्ता भी अनिवार्य किया गया है। इसकी शुरुआत प्रदेश में कोरबा से होने जा रही है। शासकीय स्कूलों में बच्चे अब सुबह आयेंगे, सबसे पहले उन्हें नाश्ता दिया जाएगा। बच्चे नाश्ता करने के बाद पढ़ाई करने क्लास में जाएंगे।

संपूर्णता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री ने की घोषणा

शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित संपूर्णता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने इस संबध में घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस अभियान के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए तय किए गए लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

बच्चों को जब नाश्ता स्कूलों में मिलने लगेगा तो पढ़ाई में ज्यादा रूचि लेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है की शासकीय स्कूल अब मॉडल बने। बच्चों को हर सुविधा मिले। इस दिशा में कोरबा में नई शुरुआत होने जा रही है।

Read more:-हिन्दू संगठनो ने हिंदुओं के खिलाफ राहुल गांधी के दिए गए बयान के विरोध में राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -