दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर किया ताबड़तोड़ हमला,कटघोरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के पास की घटना

Must Read

दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर किया ताबड़तोड़ हमला,कटघोरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के पास की घटना

नमस्ते कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के पास दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सारा घटनाक्रम आज दोपहर लगभग 1 बजे का है। कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी गौरव ठाकुर, चमन तुली और मुस्सू पेशी के सिलसिले में कटघोरा न्यायालय गए हुए थे।

यहां दोपहर करीब 1 बजे वह नाश्ता करने के लिए बाइक में सवार होकर न्यायालय के पास होटल की ओर जा रहे थे कि इसी समय एक कार यहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवारों ने बाइक के आगे खड़ी कर रास्ता रोका।

Read more:-सड़क हादसे में स्कुटी सवार शिक्षिका की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी समेत सवार शिक्षिका को 500 मीटर तक घसीटा

बाइक के रुकते ही कार से कुछ लोग बाहर निकले और एक ने हाथ में रखे मिर्च पाउडर को गौरव ठाकुर के चेहरे पर मलते हुए आंख में छिड़का और फिर बेस स्टिक,रॉड व हाथ-मुक्का से इन तीनों पर टूट पड़े। इस दौरान यहां भगदड़ की स्थिति निर्मित रही।

हमला करने के बाद सभी लोग कार पर सवार होकर भाग निकले। इस बीच सूचनाओं के मुताबिक कार सवारों ने भागते वक्त रास्ते में एक ग्रामीण को उड़ा दिया जिससे उसका पैर फैक्चर होना बताया जा रहा है। रास्ते में दो से तीन जगह और एक्सीडेंट होने की खबर है।

घायल लड़कों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूत्रों के माने तो यह सारा मामला किसी गैंगवार से जुड़ा है जिसमें रंजिश निभाई गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जयसिंह की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, जांच और गिरफ्तारी की मांग को लेकर विशाल विरोध रैली

जयसिंह की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, जांच और गिरफ्तारी की मांग को...

More Articles Like This

- Advertisement -