भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित,जल उपचार संयंत्र के मुख्य पाइप लाइन के हेडर का फट जाने के कारण पेयजल अपूर्ति बाधित,शाम तक हो सकता है पानी की सप्लाई शुरू
नमस्ते कोरबा. कोरबा नगर निगम क्षेत्र के निहारिका, बुधवारी, ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड, पुराना कोरबा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी मोती सागरपारा, इमलीडुग्गू सहित अनेकों बस्तियां में पानी आपूर्ति बंद हो गयी है। पूरा शहर में पेयजल के लिए त्राही-त्राही मची हुई है बताया जा रहा है जल उपचार संयंत्र के मुख्य पाइप लाइन के हेडर का फट जाने के कारण पेयजल अपूर्ति बाधित हुआ हैैl
कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर कोहडिय़ा के समीप निगम का जल उपचार संयंत्र स्थित है जहां से पूरे कोरबा शहर को नियमित पेयजल की आपूर्ति की जाती है 24 मई शुक्रवार को जल उपचार संयंत्र के मुख्य पाइप लाइन के हेडर का फट जाने के कारण इसका असर क्षेत्र में पानी सप्लाई पर पड़ रही है।
घर के नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पेयजल तक के लिए पानी नहीं मिल रहा है। निगम के द्वारा पानी टैंकर तक की व्यवस्था नहीं की गयी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को लगभग आधा किलोमीटर दूर अन्य बस्ती में जाकर पानी लाने को मजबूर हैं।
Read more:- डिज्नीलैंड मेला में तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना
उसमें भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जैसे-तैसे कम पानी में गुजारा कर रहे हैं। भीषण गर्मी में कोरबा शहर में पानी आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी देखी गई l वही संबंध में अधिकारियों से जानकारी मिली है पाइपलाइन सुधार कार्य कर लिया गया है शाम तक पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगीl









