Monday, February 16, 2026

डिज्नीलैंड मेला के तीन व्यापारियों की मौत,पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Must Read

डिज्नीलैंड मेला के तीन व्यापारियों की मौत,पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज अस्पताल

नमस्ते कोरबा: कोरबा शहर के बुधवारी  बाजार के समीप संचालित डिज्नीलैंड मेला के तीन व्यापारियों की मौत की खबर, बताया जा रहा है कि रात के करीब तीन बजे व्यापारियों की बिगड़ी थी हालत पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर दो व्यवसाई को लाया गया था मेडिकल कॉलेज अस्पताल,

इस संबंध में मेला के संचालक कुलदीप वस्त्रकार ने बताया कि मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसाईयों में शामिल पांच लोगों ने एक साथ मिलकर खाना बनाया था और इन्होंने खाना खाया। चिकन और अंडा की सब्जी इन्होंने बनाया था। खाना खाने के बाद देर रात करीब 3 बजे इन्हें उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई थी व मृत हालत में अस्पताल लाया गया था।

मृतकों में कपड़ा व्यवसाई अनिल पांडे, सोहेल खान व समीर,एमपी और यूपी के रहने वाले हैं तीनों मृतक.शव को मार्चयरी किया गया शिफ्ट, पुलिस कर रही है आगे की कार्यवाही,

Read more:-तीन दिवसीय श्री श्याम वार्षिकोत्सव 25 से 27 मई तक,निशान यात्रा में 651 श्याम प्रेमी उठाएंगे निशान 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,470SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -