Monday, February 16, 2026

142 बैंक खातों से 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन,पुलिस ने सभी बैंक खातों को फ्रिज कराते हुये 40 लाख रुपए होल्ड कराए

Must Read

142 बैंक खातों से 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन,पुलिस ने सभी बैंक खातों को फ्रिज कराते हुये 40 लाख रुपए होल्ड कराए

नमस्ते कोरबा :- पुलिस ने तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के डीडीएम रोड में रहने वाले कोरबा के पुराने सटोरिए प्रतीक विधवानी को आइपीएल में आनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके मोबाइल में वाट्सअप ग्रुप में सट्टा खिलाने व पैसा की लेनदेन की जानकारी सामने आइ थी।इस पर पुलिस ने उसके बैंक खातों की जांच की, तो कई जानकारी सामने आइ। इसके साथ ही बड़े सटोरिये के इसमें संलिप्तता मिली।

पुलिस की टीम ने गोवा जाकर छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था

कई राज्यों के बड़े सटोरिये गोवा के जयराम नगर उनिया संडेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी 406 तथा जयराम नगर एमवीवीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी 106 से महादेव एप से सट्टा चलाने पर पुलिस की टीम ने गोवा जाकर छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

सभी आरोपितों को कोरबा लाने के बाद पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है, तो कई चौकाने वाली बात सामने आ रही है।

142 बैंक खातों की जानकारी सामने आई,इन सभी खातों में लगभग 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन

महादेव एप के माध्यम से आइपीएल में सट्टा खेला रहे आठ आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी है। इस दौरान 142 बैंक खातों की जानकारी सामने आई, इन सभी खातों में लगभग 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था एवं उन सभी बैंक खातों को फ्रिज कराते हुए लगभग 40 लाख रुपए को पुलिस ने होल्ड कराया।

बैंक खातों का उपयोग गलत तरीके से पैसे का लेनदेन में किया जा रहा था

पुलिस एवं साइबर सेल के द्वारा सटोरियों के बैंक खातों का विश्लेषण किया जा रहा है। इस दौरान जानकारी सामने आइ कि सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों को लोगों द्वारा किराए पर उपलब्ध कराया जाता था जिस पर सटोरियों द्वारा बैंक खातों का उपयोग  गलत तरीके से पैसे का लेनदेन में किया जा रहा था।

उन सब 142 विभिन्न बैंक खातों के संबंध में साइबर सेल एवं पुलिस द्वारा बैंक से जानकारी प्राप्त की गई, तदुपरांत पुन: उसका विश्लेषण किया गया, तो उन सभी बैंक खातों में लगभग 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन होना पाया गया था। पुलिस ने उन सभी बैंक खातों को फ्रिज कराते हुए 40 लाख रुपए को होल्ड कराया।पुलिस टीम द्वारा खातों का बारीकी से विश्लेषण अभी और किया जा रहा है।

पुलिस की आम जनों से अपील किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खातों की जानकारी को ना दें

पुलिस ने आम नागरिकों से कहा है कि अपने किसी भरोसे के आदमी को अपने बैंक खातों तो इस्तेमाल करने के लिए एटीएम पासबुक, चेक को किसी को ना दे और ना ही किसी को किराए एवं किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खातों की जानकारी को ना दें, अगर उन खातों का किसी अपराध में उपयोग होता है तो पुलिस के द्वारा उन खाताधारकों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read more:- अवैध निर्माण में चला बुलडोजर,कोरबा के दादर खुर्द का है मामला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,470SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -