कोरबा जिले में एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की मौत,सिविल लाईन पुलिस मामले की जांच कार्रवाई में जुटी

Must Read

कोरबा जिले में एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की मौत,सिविल लाईन पुलिस मामले की जांच कार्रवाई में जुटी

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले में एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। यह घटना सीएसईबी कॉलोनी में महिला के आवास पर हुई है। सिविल लाईन पुलिस मामले की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की पत्नी जानकी शर्मा CSEB कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 569 में अकेली रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने पुलिस में फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो जानकी शर्मा मृत हालात में मिली।

सिविल लाईन पुलिस ने जानकी शर्मा (मृतिका) के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Read more:-The dark side of korba : कोरबा के लोगों का सफेद जहर से जीना हुआ मुहाल, थोड़ी सी आंधी से पूरा शहर सफेद राखड़ की चादर में ढंक गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग : 14 करोड़ के सीवरेज काम पर उठे सवाल,पार्षद ने कलेक्टर को लिखा पत्र,तकनीकी गड़बड़ी और घटिया निर्माण का आरोप

ब्रेकिंग : 14 करोड़ के सीवरेज काम पर उठे सवाल,पार्षद ने कलेक्टर को लिखा पत्र,तकनीकी गड़बड़ी और घटिया निर्माण...

More Articles Like This

- Advertisement -