अवैध निर्माण में चला बुलडोजर,कोरबा के दादर खुर्द का है मामला

Must Read

अवैध निर्माण में चला बुलडोजर,कोरबा के दादर खुर्द का है मामला

नमस्ते कोरबा : कोरबा कलेक्टर के निर्देश पर शहर की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का दौर शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में निगम का तोड़ूदस्ता वार्ड नंबर 31 दादरखुर्द मैगजीन भांठा में पहुंचा जहां करीब पौन एकड़ में बने चार घरों को जेसीबी के सहारे तोड़ दिया गया। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के बाद कलेक्टर ने पिछले दिनों अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद निगम के अमले ने यह कार्रवाई की।

नगर निगम तोड़ू दस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दादर स्थित मैगजीन भाटा में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था जहां बाउंड्री वॉल और मकान निर्माण करने के बाद फरार हो गए जिनकी पताशाजी काफी की गई अवैध कब्जाधारी सामने नहीं आए। नोटिस चस्पा कर उन्हें समय दिया गया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए जहां आज ढहाने की कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों की माने तो जमीन दलाल सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लाट बना कर बेच रहे हैं। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की गई है जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए बारी-बारी से कार्यवाही की जारी है।

Read more:-The dark side of korba : कोरबा के लोगों का सफेद जहर से जीना हुआ मुहाल, थोड़ी सी आंधी से पूरा शहर सफेद राखड़ की चादर में ढंक गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय”

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय” नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली...

More Articles Like This

- Advertisement -