Monday, February 16, 2026

100 करोड़ का लेनदेन,नगदी,पासबुक,एटीएम कार्ड सहित सट्टे का पूरा सेटअप बरामद : कोरबा पुलिस ने आईपीएल सटोरिये पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Must Read

100 करोड़ का लेनदेन,नगदी,पासबुक,एटीएम कार्ड सहित सट्टे का पूरा सेटअप बरामद : कोरबा पुलिस ने आईपीएल सटोरिये पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा :- कोरबा पुलिस ने आईपीएल सटोरिये पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवा में अय्याशी करते हुए वहां बैठकर आराम से सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 करोड़ का लेनदेन,नगदी,पासबुक,एटीएम कार्ड सहित सट्टे का पूरा सेटअप बरामद किया है। पकड़े गये सटोरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के रहने वाले है।

डीडीएम रोड कोरबा से पकड़ा गया स्थानीय सटोरिया

दरअसल, थाना कोतवाली को सूचना मिली थी कि डीडीएम स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर प्रतीक विधवानी लोगों से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रतीक विधवानी 36 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन मिला।

आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खेलने एवं खिलाने का काम कर रहा था। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते एवं उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर कई लोगों से पैसे का लेनदेन करते मिला। आरोपी से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।

गिरफ्तार सटोरिये से पूछताछ में महादेव एप पैनल का इनपुट

साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी प्रतीक विधवानी के व्हाट्सएप एवं उसके बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया। गिरफ्तार सटोरिये से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उसके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

गोवा के अपार्टमेंट के फ्लैट  में रहकर सट्टा संचालित 

मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और एक टीम बनाकर गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी कर सटोरियों को लोकेट किया गया। गोवा के जयराम नगर उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर C 406 में रहकर सट्टा खिला रहे थे।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्रवाई की गई। इसी दौरान फ्लैट में 4 व्यक्ति थे, जो लैपटॉप एवं मोबाइल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

100 करोड़ से अधिक का लेनदेनअलग-अलग बैंकों के 84 खातों को फ्रीज कराया गया 

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 135 बैंक खातों की जानकारी मिली है। इसमें मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है। सटोरियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड/फ्रीज कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों मे लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन पाया गया। पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 84 खातों को फ्रीज कराया है, जिसमें 30 लाख रुपये को होल्ड कराया गया है।

Read more:- महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे के बाल नोचे हुई हाथापाई,अप्पू गार्डन के सामने हुआ जमकर हंगामा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -