Monday, February 16, 2026

महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे के बाल नोचे हुई हाथापाई,अप्पू गार्डन के सामने हुआ जमकर हंगामा

Must Read

महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे के बाल नोचे हुई हाथापाई,अप्पू गार्डन के सामने हुआ जमकर हंगामा

नमस्ते कोरबा: रविवार की छुट्टी का आनंद उठाने विवेकानंद उद्यान यानी अप्पू घर के वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। खासकर परिवार के लिए निर्धारित पाली में बच्चों से लेकर महिलाएं और युवतियां भी वेव पूल में परिवार समेत मस्ती करने पहुंची थी। गर्मी से राहत पाने के लिए वह वेव पूल लोगों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है। पर गर्मी के इस सीजन में यहां पहुंचने वाली भारी भीड़ के अनुरूप व्यवस्था को लेकर भारी लापरवाही भी देखने को मिल रही है। इसी का नतीजा है जो एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जो उद्यान में हंगामा, विवाद और फिर मारपीट की नौबत बन गई।

इस दौरान मारपीट करने वालों ने एक युवती के बाल पड़कर खींचे। बीच बचाव के लिए आई एक महिला को भी कोप का शिकार बनना पड़ा और उसके साथ भी मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक कार के पिछले शीशे को भी नुकसान पहुँचाया। घटनाक्रम के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ली। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आग-बबूला हुई महिलाओं और युवतियों ने जमकर एक-दूसरे के बाल नोचे। जाते जाते एक पक्ष की गाड़ी के शीशे भी दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ डाले। इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। झगड़ा शांत कराने की बजाय लोग वीडियो बनाने में ज्यादा मश्कूल दिखाई दिए।

Read more:-चलती हुई कार बनी आग का गोला,कार सवार सुरक्षित घटना रविवार की शाम रूमगड़ा चौक पर

इस तरह के बढ़ते विवाद को लेकर कहा जा रहा है कि अप्पू गार्डन में आना सुरक्षित नहीं रह गया है और निगम प्रशासन को तत्काल अस्थाई रूप से सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए वेव पूल को बंद कर देना चाहिए। हालांकि यह विवाद क्यों हुआ और किन लोगों के बीच हुआ इसका पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -