Monday, February 16, 2026

चलती हुई कार बनी आग का गोला,कार सवार सुरक्षित घटना रविवार की शाम रूमगड़ा चौक पर

Must Read

चलती हुई कार बनी आग का गोला,कार सवार सुरक्षित घटना रविवार की शाम रूमगड़ा चौक पर

नमस्ते कोरबा : कोरबा में चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, इन घटनाओं का सुखद पहलू यह रहा है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और समय रहते गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया जा रहा है,

ऐसी ही एक घटना रूमगड़ा चौक पर रविवार की शाम को देखने को मिली जिसमें चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग देख कर चालक ने गाड़ी खड़ी करके अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर जब तक दमकल स्थल पर पहुंची, तब तक कारी पूरी तरह जल चुकी थी। आग किन कारणों से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई। इस बीच राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर लगने से आवागमन बाधित रहा।

Read more:- Sunday special :- कोरबा में संचालित है एक ऐसा बैंक जहां पैसे नहीं,भिक्षुक व मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को मिलती है रोटियां 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -