*भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने किया आचार संहिता का किया उल्लंघन, वोट देते वीडियो वायरल*

Must Read

*भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने किया आचार संहिता का किया उल्लंघन, वोट देते वीडियो वायरल*

नमस्ते कोरबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल द्वारा आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला सामने आया है। उक्त नेता द्वारा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को वोट देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के साथ शेयर किया गया।

लोक सभा चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा आचार संहिता उल्लघन का दूसरा मामला जिले में सामने आया है। जहाँ पहले ही भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय द्वारा धार्मिक कार्यक्रम के बैनर पर अपना फ़ोटो लगाकर प्रचार करने की शिकायत पहले ही की जा चुकी है, वहीं मतदान के दिन उनकी पार्टी के युवा नेता बद्री अग्रवाल द्वारा मतदान करते हुए अपना वीडियो बना एक बार फिर नियमों को अंगूठा दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवा नेता स्वयं नज़र नहीं आ रहे, बल्कि वीडियो मतदान करते समय ईवीएम मशीन का है जिसमें भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को वोट दिया गया है। इस वीडियो के साथ यह दावा किया गया है कि यह बद्री अग्रवाल द्वारा मतदान का वीडियो है, उक्त वीडियो को भाजपा नेता ने फेसबुक, इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है |

Read more:- जनता नेत्री व शेरनी को नहीं सहज व सरल ज्योत्सना महंत को चुनेगी,मतदान के प्रति भारी उत्साह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कुदुरमाल पुल पर प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ओर डाली गई मिट्टी

कुदुरमाल पुल पर प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -