*विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार*

Must Read

*विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार*

नमस्ते कोरबा। विधायक भैयालाल राजवाड़े ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। भैया लाल राजवाड़े ने खरगे का बयान हताशा को बताता है। राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं। अमेठी से वायनाड गए, और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं।
*राहुल गांधी लगातार भाजपा से डरकर भाग रहे, अमेठी से वायनाड और अब रायबरेली भाग गए*. 

भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि, डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं। पीएम मोदी जी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं, और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव है, यह जगजाहिर है।

*कांग्रेसियों को अब समझ जाना चाहिए कि उनका युवराज परिवार की विरासत संभालने लायक नहीं बचा*

श्री राजवाड़े ने कहा कि, अमेठी में स्मृति ईरानी जी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है। इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए। अब उन्हें समझ में आ गया है कि, वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है।

*गांधी परिवार ने रायबरेली की जनता की उपेक्षा, अब हराने बैठी है तैयार*

अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है। बरसों उनकी उपेक्षा हुई है, और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं। और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा। अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

घर बना ‘मिनी चिड़ियाघर’, प्रकृति प्रेम से पहचान बना रहे यादव बंधु,पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के संग सहेजा अनोखा संसार, मोहल्ले में बन रहा आकर्षण...

घर बना ‘मिनी चिड़ियाघर’, प्रकृति प्रेम से पहचान बना रहे यादव बंधु,पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के संग सहेजा अनोखा संसार,...

More Articles Like This

- Advertisement -