*नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने किया इंडस्ट्रियल एरिया में जनसंपर्क*

Must Read

*नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने किया इंडस्ट्रियल एरिया में जनसंपर्क*

नमस्ते कोरबा: लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में चुनाव प्रचार प्रसार तेज हो गए हैं, कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मारुति सर्विस सेंटर में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय के समर्थन में मतदान करने वर्कशॉप के सभी कर्मचारी की बैठक आयोजित कराई जिसमें वर्कशॉप के लगभग 70 कर्मचारी शामिल हुए।

उपस्थित सभी लोगों को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, शहडोल के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, सतीश झा, लक्ष्मण श्रीवास, लल्लन सिंह द्वारा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जागरूकता संबोधन दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने हम सबको मतदान केंद्र पहुंचकर कमल के निशान पर बटन दबाना है। सरोज दीदी को सांसद बनाना है। सरोज पाण्डेय एक सशक्त नेता हैं। सांसद बनने के बाद कोरबा का विकास बृहद रूप से करेगी। बैठक के दौरान अन्य नेताओं का भी उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मरवाही अपहरण मामला: नीली बत्ती वाली गाड़ी से अपहरण, फिर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा..*

मरवाही अपहरण मामला: नीली बत्ती वाली गाड़ी से अपहरण, फिर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा..* *संवाददाता:-...

More Articles Like This

- Advertisement -