Tuesday, February 17, 2026

होटल का असिस्टेंट मैनेजर बात कर व्यक्ति कर रहा था शादी,पोल खुलने पर जूते की माला पहना कर खूब की गई खातिरदारी

Must Read

होटल का असिस्टेंट मैनेजर बात कर व्यक्ति कर रहा था शादी,पोल खुलने पर जूते की माला पहना कर खूब की गई खातिरदारी

नमस्ते कोरबा.कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे की पोलपट्टी खुलने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में उसे जूते की माला भी पहनाई गई। मारपीट करने वालों का आरोप है कि खुद को होटल का असिस्टेंट मैनेजर बात कर यह व्यक्ति कोरबा में विवाह कर रहा था।

गुजरात से उसकी एक महिला मित्र ने फोटो और कई चीज भेज कर इसका खुलासा किया।कोरबा निवासी अशोक केवट के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उसके द्वारा अपनी पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से करना तय किया था। दादूराम ने खुद के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है।

पूरी सच्चाई जाने बिना कन्या पक्ष ने सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न कराया जा रहा था। इस दरमियान कन्या पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में बेटर है और उसका अनुचित संबंध वहां किसी लड़की से भी है। बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू लाल से जमकर मारपीट की।

किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस यहां पहुंची और मारपीट के शिकार व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादुलाल से जब इस बारे में बातचीत हुई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।

घटनाक्रम के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा दादू लाल को जूते की माला भी पहनाई गई। दूल्हे के साथ मारपीट का यह अलग तरह का मामला है जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। जानकारों का कहना है कि वास्तविक जानकारी छुपा कर विवाह करने की स्थिति में पुलिस दादू लाल ऊपर अपराध दर्ज कर सकते हैं जबकि सामूहिक रूप से उसके साथ हुई पिटाई को लेकर भी संबंधित लोगों पर करवाई की जा सकती है।

Read more : हनुमान जन्मोत्सव विशेष :-कोरबा जिले में है हनुमान जी की विशेष कृपा,कटघोरा क्षेत्र में साक्षात विराजमान है वीर हनुमान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -