DMF से पिछले 7 साल में कहां-कहां और कब-कब खर्च की राशि, दो दिन में ब्यौरा प्रस्तुत करने का निर्देश

Must Read

DMF से पिछले 7 साल में कहां-कहां और कब-कब खर्च की राशि, दो दिन में ब्यौरा प्रस्तुत करने का निर्देश

नमस्ते कोरबा :-  कार्यालय कोरबा जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा ने समस्त कियान्वयन एजेंसी एवं विभाग प्रमुख, जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा के नाम यह पत्र मंगलवार को जारी किया। कार्यालय उपायुक्त राज्य के पत्र का संदर्भ देते हुए कहा गया है कि डीएमएफ मद से भुगतान की गई राशियों की जानकारी प्रदाय किया जाए।

इसमें विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने निर्देश देते हुए बताया गया है कि उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देश अनुसार जिला कोरबा अंतर्गत डीएमएफ मद की राशि से भुगतान प्राप्त, माल अथवा सेवा की सप्लाई करने वाले व्यवसाईयों के कर दायित्व व कर भुगतान का परीक्षण किया जाना है।

Read more:-1320 मेगावाट क्रिटिकल विद्युत परियोजना की जनसुनवाई के साथ निर्माण का मार्ग प्रशस्त,जयसिंह ने कहा-स्थानीय लोगों को मिलें नौकरी एवं रोजगार राखड़ निपटान का उचित प्रबंध हो,ताकि जनता परेशान ना हो

अत: राजस्व हित में वर्ष 2017-18 से आज की तिथि तक डीएमएफ मद की राशि से भुगतान प्राप्त व्यवसाईयों के नाम, जीएसटी नंबर पेन नंबर, भुगतान राशि, भुगतान की तिथि, टीडीएस की राशि की जानकारी दो दिवस के भीतर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। परियोजना समन्वयक जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की ओर से यह पत्र जारी कर पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,पांच वार्डों में सफाई बहाल,जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महज 8 घंटे में ठेकेदार को भुगतान की सूचना, काम...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,पांच वार्डों में सफाई बहाल,जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महज 8 घंटे में ठेकेदार...

More Articles Like This

- Advertisement -