पेट्रोल-डीजल-सिलिंडर..बेतहाशा बढ़ रहे सबके दाम, जनता पूछ रही- कहां है अच्छे दिन? |

Must Read

नमस्ते कोरबा::2013 के आखिर में जो महंगाई देश को खूब सता रही थी, वो लौट आई है. पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी है तो गैस सिलेंडर ने भी 50 रुपये बढ़ोत्तरी के साथ धुआं-धुआं कर दिया है.  पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी तक के भाव आसमान पर हैं। लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है और आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। कुछ शहरों में पेट्रोल शतक के बेहद करीब है तो डीजल 90+ पर बैटिंग कर रहा है। अगर बढ़ोतरी की रफ्तार ऐसी रही तो दो दिन में ही कुछ शहरों में साधारण पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली जाएगी,

गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी को 25 रुपए और 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए। महज 10 दिन में गैस सिलेंडर 75 रुपए महंगा हो गया: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसे रविवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है।
गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था, यानी फरवरी में ही घरेलू गैस की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है। पिछले 1 साल से जहां पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो चुका है ऐसे में बेतहाशा बढ़ती महंगाई आग में घी का काम कर रही है मध्यम एवं निम्न वर्ग के लिए जीवन यापन करना दुश्वार होता जा रहा है

नमस्ते कोरबा के लिए निखिल शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -