Tuesday, February 17, 2026

तीरंदाजी का पावर हाउस बनते हुए उभर रहा है एनटीपीसी कोरबा 

Must Read

तीरंदाजी का पावर हाउस बनते हुए उभर रहा है एनटीपीसी कोरबा

नमस्ते कोरबा:- भारत धीरे-धीरे तीरंदाजी में पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। हमारे देश के कई आदिम जनजाति जैसे:- पहाड़ी कोरबा एवं दिहाड़ी कोरवा जिला कोरबा के सुदूर वनांचलों में निवास करते है, जिनका तीरंदाजी पारम्परिक खेल है। इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा तीरंदाजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिसके अनुपालन में तीरंदाजी प्रतिभा खोज् शिविर का आयोजन कोरबा जिले के 04 स्थानों क्रमशः ग्राम – देवपहरी, अजगरबहार, गढ़-उपरोड़ा, एवं सोनपुरी में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज प्रशिक्षक श्री भरत यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।

उक्त चारों स्थानों में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण के पश्चात कुशल व प्रतिभावान खिलाड़ियों को देवपहरी में आवासीय तीरंदाजी शिविर में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है जिससे वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सके। इसमे शारीरिक क्षमता बने हेतु व्यायाम, तीरंदाजी प्रशिक्षण आदि का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम 05 माह के लिए आयोजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर हर्षित ठाकुर बैडमिंटन मे और किरण पिसदा महिला फूटबाल में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रोशन कर रहा है।

Read more:-छत्तीसगढ़ में एक ऐसा समाज जिनके रोम-रोम में बसे हैं भगवान श्री राम,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -