Wednesday, March 12, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रायगढ़ में अग्रोहा धाम का लोकार्पण

Must Read

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रायगढ़ में अग्रोहा धाम का लोकार्पण

नमस्ते कोरबा :- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्याे के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़ में वृंदावन कालोनी के सामने कराया गया है। अग्रोहा धाम के लोकार्पण का यह गरिमामय कार्यक्रम लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज भगवान अग्रसेन की कृपा से अग्रोहा धाम के रूप में इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायगढ़ आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां के बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री श्री साय की है। उन्होंने उम्मीद जतायी की श्री साय का राजनीतिक अनुभव, सहज कार्यशैली छत्तीसगढ़ राज्य को आगे लेकर जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक् ओम बिड़ला जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी ट्रस्टियों और दानवीरों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 साल तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है, उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में रायगढ़वासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,220SubscribersSubscribe
Latest News

भाजपा में निष्कासन : कोरबा जनपद चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार नेताओं पार्टी ने किया निष्कासित 

भाजपा में निष्कासन : कोरबा जनपद चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार नेताओं पार्टी ने किया निष्कासित नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -