रायगढ़ में रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री,लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं

Must Read

रायगढ़ में रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री,लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं

Namaste Korba :- कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी हैं।

मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं। जनसैलाब उमड़ गया है। कबीर चौक से गांधी चौक तक पूरी सड़क खचाखच भरी है। सामाजिकजन भी बीच-बीच में मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अभी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू की शिकायत, जांच और कार्रवाई...

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू...

More Articles Like This

- Advertisement -