निगम के फ्रन्ट लाईन के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन 09 फरवरी से

Must Read

नमस्ते कोरबा::नगर पालिक निगम कोरबा के फ्रन्टलाईन अधिकारी कर्मचारियों,स्वच्छता कामगारों, प्लेसमेंट सफाई कामगारों, सफाईमित्रों आदि के वैक्सीनेशन का कार्य 09 फरवरी से निर्धारित 05 स्थानों पर किया जाएगा तथा निगम के लगभग 1445 अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी।
निगम के फ्रन्ट लाईन अधिकारी कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य 09 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु निगम क्षेत्र के अंतर्गत 05 स्थल निर्धारित किए गए हैं तथा प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में विभिन्न चिन्हाकित अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन 05 स्थानों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, उनमें बालको हास्पिटल, जिला अस्पताल कोरबा, सी.एस.ई.बी. हास्पिटल पूर्व, सी.एस.ई.बी.हास्पिटल पश्चिम एवं एस.ई.सी.एल. हास्पिटल बांकीमांगरा आदि अस्पताल शामिल हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में विगत 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कराया गया है, जिसके तहत अब तक हास्पिटल स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को वैक्सीन लगाया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -