Korba Election News: जयसिंह ने कहा- कार्यकर्ता कांग्रेस की असली ताकत
नमस्ते कोरबा :- कांग्रेस के उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ता को कांग्रेस की असली ताकत तथा रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि चुनाव में सफलता कार्यकर्ता दिलाते हैं। विश्वास हैं कि फिर एक बार कार्यकर्ता कोरबा विधानसभा क्षेत्र
में कांग्रेस की विजय फताका फहरायेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा मतों से विजय होगी उतना ज्यादा महत्व मिलेगा। अग्रवाल ने आगे कहा कि अब कार्यकर्ताओं को तथा क्षेत्र के मतदाताओं को तय करना हैं कि कितने अधिक मतों से मुझे विजय दिलाते हैं। पिछले पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा के कार्यकर्ता भी मेरे साथ आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सम और विषम परिस्थियों में आप ने मुझपर भरोसा किया,
जिसके परिणाम स्वरूप मैंने कोरबा में कुछ बेहतर कार्य करा पाया। हर क्षेत्र में विकास कार्य किया गया हैं। 17 से अधिक समाज को भूमि दी गई और भवन बनाने के लिए राशि का आबंटन किया गया। प्रत्येक घर तक बिजली-पानी की सुविधा दी गई और सड़को का जाल बिछाया गया।
कुसमुंडा क्षेत्र में एसईसीएल से 300 करोड़ की फोरलेन सड़क स्वीकृत करायी गई, जिसका निर्माण चल रहा हैं। उन्होेंने दावा किया कि 15 साल में जितना विकास कार्य नहीं हुआ उससे अधिक पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने किया हैं। अग्रवाल ने 15 साल बनाम पांच साल का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि मेडिकल कालेज मेरे प्रयासों से बना, साथ-साथ आत्मानंद स्कूल, हमर क्लिनिक, मोबाइल चिकित्सा की सुविधा लोंगो को मिल रही हैं

कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि आक्सीजन और बेड की कमी नहीं हुई हैं। कोरोना काल में भी मेरा कार्यालय बाहर से बंद लेकिन अंदर तीन कर्मचारी दिन-रात आनलाइन पर कार्य करते रहे। राशन, दवाई, साफ-सफाई, अस्पताल में बेड़ दिलाना, कहीं कोई फंसा था तो उसकी वहीं पर बेहतर व्यवस्था करवाना या फिर उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना।
जिसकी सराहना दूसरे जिले के लोग भी करते हैं। अग्रवाल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी,ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ,महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भी बैठक को संबोधित किया
कांग्रेस के चारों प्रत्याशी एक साथ करेंगे नामांकन दाखिल
जयसिंह अग्रवाल 26 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उसके पहले सुबह 9.30 बजे घंटाघर के पास से कलेक्टर कार्यालय तक एक रैली निकाली जायेगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जानकारी दी कि उसी दिन जिले की तीन कटघोरा, पाली-तानाखार एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पुरुषोत्तम कंवर, दुलेश्वरी सिदार एवं फूलसिंह राठिया भीे नामांकन दाखिल करेंगे।









