देशभर में सुर्खियां बनी कोरबा की एंकर सलमा सुलताना मर्डर मिस्ट्री में आया डीएनए रिपोर्ट,पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का

Must Read

देशभर में सुर्खियां बनी कोरबा की एंकर सलमा सुलताना मर्डर मिस्ट्री में आया डीएनए रिपोर्ट,पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का

नमस्ते कोरबा :- पांच साल पहले 21 अक्टूबर 2018 को सलमा सुलताना का कत्ल कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे दफन कर दिया गया था। इसे बड़ा संयोग कहेंगे कि 5 साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा का कत्ल हुआ था और आज 21 अक्टूबर को उसके कंकाल का डीएनए रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का ही है।

पांच साल बाद 2023 में पुलिस ने सलमा सुलताना के गुमसुदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था। पता चला कि साल 2018 में उसे मार कर सड़क के किनारे दफन कर दिया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी।

कुछ माह पूर्व संदेहियों के निशानदेही पर पुलिस कोहड़िया के समीप नेशनल हाइवे के किनारे खुदाई की मगर पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में फोकस किया। कुछ दिनों बाद ही आरोपी मधुर साहू और उसके दोनो साथी पकड़े गए। सैटेलाइट तस्वीर के जरिए

पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहड़िया के पास नेशनल हाईवे के किनारे खुदाई की गई। पुलिस को मौके से कंकाल मिला। मगर बगैर डीएनए टेस्ट के पुलिस मामले की हकीकत से काफी दूर थी।

लिहाजा नरकंकाल का फिमर बोन के सैंपल और सलमा सुलताना की मां का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। करीब एक माह बाद डीएनए रिपोर्ट आई है। जिसमे साफ हो गया है कि कंकाल समला सुलताना के हैं।

इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में कोरबा पुलिस अब जाकर पूरी तरह सफल हुई है। सलमा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मधुर साहू और उसके दो साथी कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान 

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान नमस्ते कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -