नगर निगम के सफाई ठेकेदार नहीं कर रहे हैं अनुबंध के नियमों का पालन

Must Read

नमस्ते कोरबा::नगर निगम की सफाई का ठेका करोड़ों में होने के बावजूद भी स्वच्छता सर्वेक्षण मैं टॉप रैंकिंग का दावा करने वाले अधिकारी मैदानी स्तर पर किस प्रकार लापरवाह है इसका उदाहरण स्वच्छता के लिए किए जाने वाले अनुबंध से होता है नगर निगम के कुछ वार्डों में जिसमें प्रमुख रुप से कोसा बाड़ी जोन एवं ट्रांसपोर्ट नगर जोन के वार्ड है इनमें विगत कई कई वर्षों से एक ही ठेकेदार द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिनके द्वारा अनुबंध के निर्देशों का पालन ना के बराबर किया जाता स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस की व्यवस्था हो या हैंड ग्लव्स की या फिर अपशिष्ट निवारण के लिए गाड़ियों की बात हो किसी भी प्रकार से इनके द्वारा नियमों को दरकिनार कर काम कराया जा रहा है सफाई कर्मियों को वेतन भी समुचित रूप से प्रदान नहीं किया जाता पीएफ 15 दिन के ही जमा किया जा रहा है जिसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मियों द्वारा की गई थी उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं होना नगर निगम का वरदहस्त इन ठेकेदारों पर है एक ही ठेकेदार के द्वारा 3 से 4 वार्डों में काम लेना एवं पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों को नहीं लगाने से वार्ड में गंदगी का अंबार लग रहा है जिस पर भी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहते हैं विभिन्न वार्डो के पार्षदों ने बताया कि नगर निगम में कई बार लिखित शिकायत के बावजूद भी इन सफाई ठेकेदारों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना बड़े भ्रष्टाचार को परिभाषित करती है नगर निगम आयुक्त को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -