Friday, March 14, 2025

प्रदेश में विकास का कमल खिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा : डॉ.राजीव

Must Read

प्रदेश में विकास का कमल खिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा : डॉ.राजीव

 21 को पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा, 22 को होगी रवाना

नमस्ते कोरबा। परिवर्तन यात्रा प्रदेश में विकास का कमल खिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित 16 लाख लोगों को छत दिलाने, शराब घोटाला से मुक्ति दिलाने, धर्मांतरण व आपराधिक घटनाओं, नक्सलियों के टारगेट किलिंग से मुक्ति दिलाने परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। सरकारी नौकरी के नाम पर प्रदेश में घोटाला किया गया है। युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने जनता से करबद्ध निवेदन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, घोटाला व माफिया राज से त्रस्त हो चुकी है। जनता प्रदेश में परिवर्तन चाह रही है।

उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा की शुरूआत दो चरणों में हुई है। पहला 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से और दूसरा 16 सितंबर को जशपुर से शुरू हुई ,परिवर्तन यात्रा 27 को बिलासपुर पहुंचेगी जहां दोनों यात्राओं का समागम के साथ वृहद आम सभा आयोजित है। जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर सुबह 10.30 बजे पालीतानाखार विधानसभा क्षेत्र के पसान पहुंचेगी। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह 11 बजे लैंगा में आमसभा आयोजित है। यात्रा का नेतृत्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री व होशियारपुर सांसद सोमप्रकाश होंगे। तत्पश्चात यात्रा दोपहर 1.15 बजे कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बिंझरा पहुंचेगी। कसनिया से बाइक रैली निकाली जाएगी। कटघोरा मीनाबाजार में आम सभा आयोजित है। कटघोरा से यात्रा छुरी पहुंचेगी जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कोरबा विधानसभा के आगमन पर दर्री में स्वागत और घंटाघर में आम सभा के बाद रात्रि विश्राम कोरबा में ही होगा। अगले दिन 22 सितंबर को सुबह 8.30 बजे समाज प्रमुखों से चर्चा की जाएगी। मंदिर दर्शन के बाद कोरबा विधानसभा क्षेत्र से यात्रा रामपुर विधानसभा के लिए निकलेगी। जहां उरगा, नोनबिर्रा और भैसमा में स्वागत किया जाएगा। हाईस्कूल मैदान करतला में आम सभा आयोजित है। दोपहर 12.45 बजे कुदमुरा से यात्रा रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। प्रेसवार्ता में कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,230SubscribersSubscribe
Latest News

दिलबहार को ढूंढता है दिल…*अब वो दिल बहार नहीं*

दिलबहार को ढूंढता है दिल...*अब वो दिल बहार नहीं* विशेष लेख : कमलज्योति सर जनसंपर्क कोरबा नमस्ते कोरबा :- पहले जब...

More Articles Like This

- Advertisement -