Saturday, February 14, 2026

ओपन थिएटर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में चोरी…ले गए पुराने सामान,चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती

Must Read

ओपन थिएटर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में चोरी…ले गए पुराने सामान,चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती

नमस्ते कोरबा :- नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल निहारिका घंटाघर के ओपन थिएटर मैदान में स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में चोरी हो गई। पिछली रात यहां चोरों ने प्रवेश कर पुरातत्व महत्व के तांबा-चांदी के सिक्कों सहित बंदूक और तमंचा के साथ-साथ तीर की चोरी की है।

चोर यहां से और भी सामान ले गए हैं जिसके संबंध में पुलिस में एफआईआर जिला पुरातत्व संग्रहालय के मार्गदर्शक हरि सिंह क्षत्री द्वारा दर्ज कराई गई है। चोरों द्वारा संग्रहालय के भीतर से चोरी किए गए तीन बंदूकों में से दो बंदूक पुलिस ने छत से बरामद कर लिया है जिसे चोर वहां छोड़ भागे थे।

प्रारंभिक तौर पर सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि चोरों ने ओपन थिएटर की छत के रास्ते संग्रहालय की छत में जाकर रस्सी के सहारे संग्रहालय के भीतर आंगन में प्रवेश किया और यहां से कुंदा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। चोरी के प्रयास के दौरान एक चोर को कांच तोड़ते समय चोट भी लगी है और खून भी बहा।

बहरहाल मौके पर सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम के द्वारा प्रारंभिक जांच पड़ताल की गई है। अज्ञात चोरों की तलाश में सिविल लाइन पुलिस व सायबर सेल की टीम के द्वारा तेजी लाई गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -