वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान की स्मृति में प्रेस क्लब द्वारा किया गया रक्त दान शिविर का आयोजन, जिले के पत्रकारों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

Must Read

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान की स्मृति में प्रेस क्लब द्वारा किया गया रक्त दान शिविर का आयोजन, जिले के पत्रकारों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

नमस्ते कोरबा :’  कोरबा प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आज गुरुवार 27 अप्रैल को ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उदेश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों को जरूरत के समय पर रक्त उपलब्ध हो सकें साथ ही आपातकालीन स्थित में प्रेस क्लब के सदस्य, उनके परिजन, परिचित को ब्लड बैंक से अविलंब सुलभता के साथ आवश्यक ग्रुप का रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें।

 

कोरबा प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से बिलासा ब्लड बैंक को जितना यूनिट रक्तदान किया जाएगा उतना यूनिट ब्लडबैंक में रिजर्व में रहेगा।कोरबा शहर के अलावा बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग शहर में जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक द्वारा अविलंब रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब कार्यकारिणी की ओर से सदस्यों के साथ ही आम जनों ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई एवं रक्तदान किया जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। इस कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे सहित वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -