कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना 7 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Must Read

कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना 7 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा  :- घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. बच्ची का परिवार यहां किराए के मकान में रहता है. जानकारी के मुताबिक, बीते 20 अप्रैल को मोहल्ले में रहने वाले 2 युवको ने मिल कर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया.

बच्ची की माँ ने बताया कि आरोपी दोनो युवको ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने एक गोदाम के अंदर ले गए थे और रेप की घटना को अंजाम दिया. बच्ची रोती हुई घर पहुची तब परिजनों ने बच्ची से कारण पूछा. बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.

परिजनों को अपनी मासूम बच्ची के साथ हुई घटना का जैसे ही पता चला, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपी शिवकुमार और हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित बच्ची की माँ ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के CSEB कॉलोनी में विशाल पेड़ गिरा, पार्किंग शेड क्षतिग्रस्त

कोरबा के CSEB कॉलोनी में विशाल पेड़ गिरा, पार्किंग शेड क्षतिग्रस्त नमस्ते कोरबा :- शहर के कोरबा पूर्व स्थित CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -