ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर, ट्रांसफॉर्मर में घुसा ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर घायल

Must Read

ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर, ट्रांसफॉर्मर में घुसा ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर घायल

*संवाददाता : सुमित जालान*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक और आलू प्याज से भरे पिकअप में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर समेत पिकअप चालक को भी चोट आई है। जिन्हे डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरी घटना मरवाही थाना क्षेत्र के बरटोला गांव की है। जहा एक ट्रक और आलू प्याज से भरे पिकअप में जोरदार टक्कर हुई हैं। पिकअप को बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को ट्रांसफॉर्मर के पोल में ट्रक घुसा दिया। इससे लोहे का खंबा भी टूट गया। गनीमत ये थी कि ट्रांसफॉर्मर का तेल और करंट दौड़ रहा वायर ट्रक पर नहीं गिरा, वरना स्थिति और भी भयानक हो सकती थी।

वही ग्रामीणों और राहगीरों ने 112 को दुर्घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रक ड्राइवर, पिकअप चालक और क्लीनर को इलाज के लिए तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल का

 ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय...

More Articles Like This

- Advertisement -