सामाजिक दायित्व को निभाने में भी युवा कांग्रेस आगे,युंकाईयो के सूझबूझ से जंगल बची जलने से

Must Read

सामाजिक दायित्व को निभाने में भी युवा कांग्रेस आगे,युंकाईयो के सूझबूझ से जंगल बची जलने से

नमस्ते कोरबा  :- यू तो आमतौर पर युवा काँग्रेसीयो का नाम जेहन में आते ही धरना प्रदर्शन ज्ञापन नजर आता है परंतु युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ का दूसरा रूप भी दिखा आज शाम को 6.30बजे के आस पास रजगामार के जंगल के डूमरडीह के पास लगभग 5 किलोमीटर के दायरे ने किसी असामाजिक तत्वो के द्वारा आग लगा दिया गया था उसी समय युवा कांग्रेस कोरबा के महासचिव मधुसुदन दास अपने साथियों के साथ करतला से वापस आ रहे थे जंगल मे लगी आग को देखते ही उनके द्वारा अपने युवा साथियो के साथ मिलकर आग बुझाने में लग गए लगभग 1 से 1.30 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर उनके द्वारा काबू पा लिया गया एव उनके सूझबुझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन ने कहा की — मैं अपने साथीयो के साथ निजी कार्य करके वापस आ रहा था उसी दौरान डुमरडीह के समीप जंगल में बहुत ज़्यादा आग लगा था तब हमने विभाग को काल करके सूचनार्थ किया परंतु उनको आने में देर होते देख मैंने अपने साथीयो के साथ मोर्चा सँभालते हुए आग बुझाने में लग गये आग बुझाते बुझाते जूते जल गये हाथ पैर में चोट भी लगा फिर भी आग बुझा कर ही रुके आमजनों से अनुरोध करूँगा की ऐसे कही भी दिखे तो विभाग को सूचित करे अन्यथा हो सके तो थोड़ा सा ख़ुद से श्रमदान करे करके देखियेगा अच्छा लगेगा

इस कार्य मे उनके साथ युवा कांग्रेस कुसमुंडा संयोजक अमित शर्मा आरटीआई कांग्रेस कोरबा के अध्यक्ष आकाश पटेल,बबलू मारवा उपस्थित थे….!

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -