पाली महोत्सव के पहले दिन पलक की सुरीली आवाज ने दर्शकों का जीता दिल,अनुज शर्मा, सहदेव दिर्दो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगो को किया मंत्रमुग्ध

Must Read

पाली महोत्सव के पहले दिन पलक की सुरीली आवाज ने दर्शकों का जीता दिल,अनुज शर्मा, सहदेव दिर्दो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगो को किया मंत्रमुग्ध

नमस्ते कोरबा  :- मेरी आशिकी तुम ही हो.. प्रेम रतन धन पायो.. जग घुमिया थारे जैसा कोई नहीं.. कौन तुझे यूं प्यार करेगा.. दिल दिया गल्ला.. जैसे सुपरहिट गीतों को बॉलीवुड की स्टार सिंगर पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर क्षेत्रवासियों ने पाली महोत्सव के पहले दिन की संध्या का खूब आनंद लिया। पलक मुच्छल की सुरीली आवाज ने दर्शकगणों के बीच खूब वाहवाही बटोरी। बॉलीवुड मूवी गब्बर इज बैक के हिट गीत तेरी मेरी कहानी.. है बारिशों का पानी.. गाने को पलक मुच्छल की आवाज में सुनकर दर्शकगण खूब झूमे। पलक ने दर्शकों के मनोरंजन में इजाफा करते हुए सबको अपने साथ भी गाने को मजबूर कर दिया। दर्शकगण खूब जोश और उत्साह के साथ पलक के गानों में अपने सुर मिलाते रहे। पलक की आवाज का जादू इस कदर छाया रहा कि देर रात तक लोगों की कानों पर पलक के गाए गाने गूंजते रहे।

इसी प्रकार पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गाना ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। अनुज शर्मा के भक्ति गीत आरुग हे कलसा.. ने पाली महोत्सव स्थल को भक्तिमय बना दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुनाकर अनुज शर्मा भी दर्शकगणों के बीच लोकप्रिय रहे। इससे पहले बचपन का प्यार प्रेम सहदेव दिरदो ने भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर विजिट शेड्यूल

"अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -