कपिलेश्वर नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठा पूरा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर

Must Read

कपिलेश्वर नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठा पूरा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर

नमस्ते कोरबा  :- श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में कराये जा रहें श्रीमद् भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण जन्म से जुड़ी कथा सुनाई गई, साथ ही समुद्र मंथन, श्री राम जन्मोत्सव और वामन अवतार की विस्तार पूर्वक संपूर्ण कथा सुनाई गई, वृंदावन से आए आचार्य राजू भैया ने बताया संपूर्ण कथाओं का सार भागवत हैं।

शहर के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर आचार्य राजू भैया   ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल समिति द्वारा कराया जा रहा भागवत कथा का यह 17 वर्ष जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल नगर सहित आसपास के विभिन्न वार्डों के निवासी एवं पूरे जिले से लोग भागवत कथा का श्रवण करने के लिए सम्मिलित होते हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -