Tuesday, July 1, 2025

विकास पुरूष की भूमिका में हैं राजस्व मंत्री,कहां महापौर राज किशोर प्रसाद ने

Must Read
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा-कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित था, समर्पित हूॅं और समर्पित रहॅूंगा )

(वार्ड क्र. 24, 25, 26, 27, 30 को मिली विकास कार्यो की सौगात)

 राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने आज कहा कि कोरबा का सर्वागीण विकास कर उसे सुविकसित व समस्याविहीन शहर का स्वरूप देना, स्वास्थ्य-शिक्षा व मूलभूत सुविधाओं की दिशा में आत्मनिर्भर कोरबा बनाना, मेरे जीवन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होने जोर देकर कहा कि चाहे परिस्थिति कैसी भी रही हो, मैं कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहा हॅूं, आज भी समर्पित हूॅं तथा भविष्य मंे भी समर्पित रहूॅंगा। कोरबा के नागरिकबंधुओं ने सदैव मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है, उनका यह आशीर्वाद व विश्वास ही मुझे आगे बढ़ने की, विकास के लिए कुछ कर गुजरने की ताकत देता है।

उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज एक भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 25 अंतर्गत 11 लाख 75 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के करकमलों से सम्पन्न हुआ, वहीं वार्ड क्र. 24, 25, 26, 27 एवं 30 के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन भी उनके हाथों किया गया, इस अवसर पर महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा किराजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल कोरबा के विकास में, यहॉं की प्रगति में निश्चित रूप से एक विकास पुरूष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, हम सब जानते हैं कि आज कोरबा का जो वर्तमान स्वरूप दिख रहा है, कोरबा सुविकसित शहर का रूप ले रहा है, इसमें सबसे बड़ी भूमिका राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की रही है। उन्होने कहा कि वे सदैव कोरबा के विकास की चिंता करते हैं, उन्हीं के मार्गदर्शन में यहॉं पर बरसों से व्याप्त समस्याओं को दूर किया गया है, विशेषकर निगम क्षेत्र में अब पानी, बिजली की केाई समस्या नहीं बची है, शहर की सड़कें चुस्त-दुरूस्त हैं व कोरबा के आसपास की सड़कों का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता नमस्ते कोरबा :-  बालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स...

More Articles Like This

- Advertisement -