तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रही युवती को लिया अपनी चपेट में मामला महाराणा प्रताप नगर का

Must Read

नमस्ते कोरबा :- एक और जहां पूरा देश और कोरबा जिला दिवाली की खुशियों में मशगूल है वहीं दूसरी ओर नशा करने वाले इस पर्व को भी नहीं छोड़ सके और नशे में मदहोश होकर दूसरों की जान को भी आफत में डाल रहे हैं ऐसा ही एक वाकया हुआ है,

दुर्घटना में घायल युवती दुर्घटना

रामपुर चौकी अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के पास शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार दो युवकों ने पैदल चल रही एक युवती को ठोकर मार दी। हादसे में युवती को काफी चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों ने के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है,कि दादर शराब दुकान से बाइक सवार नशे में इस मार्ग से गुजरते हे और घटना को अंजाम देते है,

शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त दो युवकों ने पैदल जा रही एक युवती को जबरदस्त ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में युवती के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है वहीं बाइक सवार भी मौके पर बेसुध होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद एक आटो के माध्यम से युवती को अस्पताल भिजवाया गया। लोगों का कहना है,कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते है।

बाइक सवार नशे में धुत्त होकर यहां से गुजरते है और घटना को अंजाम देते हैं। कुछ महिने पहले भी इस तरह के हादसे में एक युवती की मौत हो चुकी है।एमपी नगर मार्ग पर जिस तरह से लगातार हादसे हो रहे हैं उसे ध्यान में रखते हुए पुलिस को यहां गति अवरोधक बनाने की जरुरत है ताकी लगातार हो रहे हादसों पर विराम लगाया जा सके।

दुर्घटना में घायल युवक

आपको बता दें कि इस मार्ग में पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है, कुछ माह पूर्व एक युवती इसी सड़क मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गई थी जिसका दूसरे दिन अस्पताल में देहांत हो गया था घटना के पश्चात नगर निगम के महापौर के द्वारा उक्त मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की घोषणा की गई थी जो आज पर्यंत तक नहीं बन सका है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -