दीपावली का पर्व आज,घरों को सजाने लोग सुबह से ही खरीददारी करने उमड़े

Must Read

नमस्ते कोरबा :- दीपावली को लेकर जिले में माल-फूलों की बिक्री भी जमकर हुई। इनके दाम भी आम दिनों की अपेक्षा आसमान पर रहे। दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में फूलों का स्टॉक रखा है।

रौशनी के पर्व दिवाली को लेकर चारों तरफ उत्साह का महौल देखा गया. मां लक्ष्मी के पूजन अर्चन के लिए पूरा शहर सज गया. दिवाली की सुबह शहर के सभी चैक चैराहों पर फूल मालाओं की दुकान सजी रही। सुबह से ही लोग यहां खरीददारी के लिए पहुंचते रहे।

दीप पर्व को लेकर कारोबारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी जिसका नजारा हर चौक चौराहे पर देखने को मिला। कमल और गेंदे के फूल से बाजार पटा रहा। मां लक्ष्मी की पूजा में इसका खास महत्व होता है लिहाजा लोगों ने इसकी जमकर खरीददारी की। बेहतर कारोबार होने से व्यापारी वर्ग भी काफी उत्साहित नजर आया।

उन्होंने कहा,कि कोरोना के दो साल के कारण बाजार सूना था लेकिन इस साल इस पर्व पर काफी रौनक देखने को मिली।

शहर के कोसाबाड़ी सुभाष चौक घंटाघर बुधवारी बाजार एवं पुराने कोरबा में आसपास के गांव वालों ने दीपावली पूजा में लगने वाले महत्वपूर्ण चीजों का स्टॉल लगाकर बिक्री किया, आसपास के गांव वाले बीती रात से ही अपने सामानों के साथ शहर में पहुंच चुके थे और सुबह से ही उन्होंने अपनी दुकानें सजा कर बिक्री शुरू कर दी थी,

नगर निगम का के कर्मचारी दुकान वालों के रसीद काटने में व्यस्त दिखे एक कर्मचारी ने बताया कि प्रत्येक दुकान वालों से ₹10 की रसीद काटी जा रही है, उन्होंने बताया कि सामान बेचने वाले बचा हुआ सामान छोड़ कर चले जाते हैं उसी की सफाई के लिए इनसे ₹10 की रसीद काटी जाती है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -