छाया प्रकाश पर्व का उल्लास, शुभ मुहूर्त में हुआ देवी महालक्ष्‍मी का पूजन, जमकर आतिशबाजी

Must Read

नमस्ते कोरबा सुख-समृद्धि और उल्लास के पर्व दिवाली पर सोमवार को देवी महालक्षमी का आव्हान किया गया। सजे-धजे शहर ने कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात महालक्षमी का सुख-समृद्धि के लिए आव्हान किया। घर, मंदिर, बाजार के साथ शहर का कोना-कोना आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा था।कोरोना की कड़वी यादों को भुलाकर पर्व को दुगने उल्लास के साथ मनाया। घर-आंगन को शाम ढलते ही रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया।

शुभ मुहूर्त में घर-दुकान और कार्य स्थलों पर महालक्षमी का पूजन हुआ।इसके साथ ही गलियों, चौराहों और बाजारों में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी मन में उल्लास भर रही थी।इससे पहले फुटपाथ पर सजे बाजारों में पूजन सामग्री के लिए खरीदारों का मेला लगा हुआ था, बाजार सजे हुए थे।

महालक्षमी पूजन के लिए लोगों ने धानी, बताशे, गन्ने, कमल गट्टे, सिंघाडे, फूल-मालाएं, लक्षमी पूजन के पाने, शुभ-लाभ और स्वास्तिक के छापे आदि की खरीदारी की गई।फूलो, फलो और पटाखे के दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -