Friday, October 17, 2025

ना मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे,तीजा पंडाल पर ही मनाएंगे हड़ताल में शामिल महिलाओं ने भरी हुंकार

Must Read

नमस्ते कोरबा :- लगभग सप्ताह भर से अधिक हो चुके हड़ताल में अभी भी सरकार के साथ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ का गतिरोध बरकरार है और कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे। केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। सोमवार को कर्मचारियों ने धरना स्थल से कोसाबाड़ी चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल में शामिल महिलाओं ने भरी हुंकार – आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ के बैनर तले हड़ताल चल रही है उसमें बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाएं भी शामिल हैं, कल छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार हरितालिका तीज है जिसे छत्तीसगढ़ में हर वर्ग की महिलाएं मनाती है, हड़ताल में शामिल महिलाओं ने कहां की जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक हमारे तीज त्योहार सभी पंडाल में मनाएंगे, महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि ना मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे,तीजा पंडाल पर ही मनाएंगे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This

- Advertisement -