हाथी का आतंक : हाथी के हमले से फिर गई एक ग्रामीण की जान, गांव में दहशत का माहौल

Must Read

नमस्ते कोरबा (संवाददाता, सुमित जालान) : कटघोरा वनमंडल में हाथियों के उत्पात को रोक पाने में वन अमला नाकाम रहा है। अब हाथियों का झुण्ड पसान रेंज जा पहुंचा है। हाथियों का झुण्ड पसान रेंज में जमकर आतंक मचा रहा है।

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, पसान रेंज के ग्राम खमरिया निवासी रघुवीर भोर सुबह जंगल की तरफ जा रहा था इसी दौरान उसका सामना हाथियों के दल से हो गया। रघुवीर कुछ समझ पाता तब तक हाथी ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही इसकी दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना के बाद से पूरे ईलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

वहीं ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत के बाद रेंजर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के परिजनों को मुआवजा राशि देने के साथ ही गांव के आसपास जंगल ना जाने के लिए मुनादी कराई ताकि कोई हाथी का शिकार ना हो सके।बता दें कि पसान रेंज में पिछले कुछ दिनों से 24 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ये हाथियो का झुंड पसान रेंज में जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथी कहीं फसल बर्बाद कर रहे है तो किसी के घर को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा रहे है। ग्रामीणों की माने तो हाथियों के इस एरिया में आने के बाद से उनका जीना हराम हो गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय*

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय* वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन...

More Articles Like This

- Advertisement -