देर शाम झमाझम हुई बारिश से शहर के कई हिस्से हुए जलमग्न

Must Read

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से मानसून मेहरबान है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. ऐसे में कोरबा में केवल 1 घंटे के मूसलाधार बारिश में कई बस्तियों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है. कई निचली कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गया है. हर बरसात से पहले निगम प्रशासन नालों सहित नालियों की सफाई करता है. इस बार भी दावा किया गया कि पर्याप्त तैयारी बरसात को लेकर निगम ने कर ली है. लेकिन बरसात के दौरान कभी नहीं लगा कि निगम ने जमीनी स्तर पर कोई तैयारी की थी.

नाले से पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में घुस गया। नगर निगम के लापरवाह रवैए को लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पौड़ीबाहर जाने वाले मार्ग पर होती है, जहां निर्मित नाले के ऊपर लगभग 4 फीट पानी बह रहा था,

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि हर बरसात में यही समस्या होती है इसकी कई बार शिकायत नगर निगम में की गई है परंतु कोई सुनवाई नहीं होती,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

20 गांव अंधेरे में, एक हफ्ते से ठप बिजली,आंधी से टूटी 33 केवी लाइन, लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

20 गांव अंधेरे में, एक हफ्ते से ठप बिजली,आंधी से टूटी 33 केवी लाइन, लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -