
नमस्ते कोरबा :- आजादी के 75वें हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पूरे भारत में कांग्रेसियों द्वारा आजादी के परवानों को याद करते हुए आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है।आजादी की गौरव यात्रा 09 अगस्त से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 75 कि.मी. पदयात्रा प्रारंभ हुआ। आज चौथे दिन बालको ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्र. 34 से वार्ड क्र. 42 तक की यात्रा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के उपलब्धियों का पर्चा बांटते हुए वार्ड क्र. 34 लालघाट से वार्ड 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 होते हुए वार्ड क्र. 42 रूमगड़ा शिवनगर में संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया।

इस मौके पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज से 80 सालों पहले 1942 में गांधी जी ने दो शब्द ‘‘भारत छोड़ो’’ अंग्रेजों के लिए कहा था। इन्ही दो शब्दों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे देशवासियों पर व्यापक प्रभाव पड़ा। यही दो शब्द ‘‘भारत छोड़ो’’ आंदोलन ने भारत में अंग्रेजी हुकुमत की बुनियाद को झकझोर दिया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में एक अमिट तथा निर्णायक छाप छोड़ी।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि वर्तमान परिवेश में देश के हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो का नारा देते हुए देशवासियों को आपसी भाई चारा के साथ रहने अपील कर रही है। आज जो लोग देश में अराजकता फैलाने में लगे हैं उन्हे रोकने का यही एक कदम कारगार सिद्ध हो सकेगा। जब हम सब भ्रातृत्व भाव की भावना से एकजुट रहेंगे तो कोई भी विद्रोही ताकत हमें अलग नहीं कर पाएगी।गौरव यात्रा के अंत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर प्रकाश डाला। गौरव यात्रा को सफल बनाने में बालको ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।