Monday, June 30, 2025

*पेंड्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता पंकज तिवारी पर तिरंगे के अपमान का आरोप, जनता में आक्रोश*

Must Read

**गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कांग्रेस दोनों तिरंगा रैली निकालकर लोगों को घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।इसी कड़ी में बुधवार को जिला कांग्रेस के तत्वाधान में पेंड्रा ब्लॉक के दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई ये यात्रा देवरी चौरा बस स्टैंड होते हुए ग्राम बचवार में जा कर समाप्त हुई। लेकिन पेंड्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी इस यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान करते नजर आए ।

पंकज तिवारी ने तिरंगा यात्रा के दौरान बचरवार में फोटो सेशन के दौरान तिरंगे को अपने पैर के सामने रखकर बकायदा मुस्कुराते हुए फोटो खिंचा रहे थे इस फोटो के वायरल होने के बाद पेंड्रा नगर वासियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।नगर वासियों ने कांग्रेस नेता पंकज तिवारी को पार्टी से निष्कासित तक करने की मांग कर दी है बाहर हाल अभी तक इस मामले में पंकज तिवारी की ओर से किसी भी प्रकार का कोई भी बयान सामने नहीं आया है वही लोगों में आक्रोश काफी व्याप्त है और वह नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी की इस्तीफे के साथ पार्टी से निष्कासन की मांग कर रहे हैं। बरहाल अब ये देखना होगा कि इस मामले में कॉन्ग्रेस पार्टी किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मोबाइल टॉर्च के सहारे अजगर का जोखिम भरा खतरनाक रेस्क्यु

मोबाइल टॉर्च के सहारे अजगर का जोखिम भरा खतरनाक रेस्क्यु नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में जहां शहरी क्षेत्रों में...

More Articles Like This

- Advertisement -