सावन के अंतिम सोमवार मानिकपुर चौकी में हुआ भंडारा,लोगों को दी गई ऑपरेशन निजात के बारे में जानकारी

Must Read

नमस्ते कोरबा :- सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में जहां भारी भीड़ रही और लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे,वही कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानिकपुर चौकी में चौकी प्रभारी लालन पटेल द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

प्रसाद वितरण के लिए बनाए गए टेंट में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा शुरू की गई निजात कार्यक्रम से संबंधित बैनर भी नजर आए जो लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बने रहे, चौकी प्रभारी लालन पटेल द्वारा लोगों को प्रसाद वितरण के साथ निजात कार्यक्रम के बारे में भी बताया जा रहा था, उनके द्वारा लोगों से नशा न करने की अपील की जा रही थी,

भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने आए लोगों को बैनर,पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से ऑपरेशन निजात की जानकारी दी गई और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -