Wednesday, February 18, 2026

बालको प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज,

Must Read

नमस्ते कोरबा :- बालको प्लांट में काम कर रहे मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।बता दें कि बालको के एलुमिना हैंडलिंग प्लांट क्रमांक 2 के अंदर 22 नवम्बर 2018 को कैप्सूल वाहन में लोड एलुमिना पावडर को खाली करते समय,बालको कर्मचारी धीरेंद्र कुमार शांडिल्य वाहन के ऊपर चढ़कर ढक्कन को खोलते समय नीचे गिर गया था। इस दौरान धीरेंद्र कुमार शांडिल्य के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और इसकी मौत हो गई थी। हादसे में जांच के दौरान प्रबंधक सेफ्टी इंचार्ज की लापरवाही का मामला सामने आया है।

चौकी प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि बालको प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर धीरेंद्र कुमार सांडिल्य की मौत हुई थी। इस घटना को बालको प्रबंधन ने छुपाते हुए सामान्य मृत्यु बताया था। मामले की जांच में प्रबंधन की लापरवाही से श्रमिक की मौत की पुष्टि हुई है। इस पर बालको प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य पर धारा 304A के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -