Saturday, February 28, 2026

सावन महीने में ग्रामीण के घर निकला नाग सांप लोगों ने भगवान मानकर किया पूजा पाठ घर के सामने ग्रामीणों ने किया रोड जाम,

Must Read

नमस्ते कोरबा :- हमारा देश कई संस्कृति, सभ्यता, जाति और धर्म के लिए पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान के लिए जाना जाता हैं, सब की अपनी आस्था और विश्वास हैं वहीं आस्था और विश्वास आज कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र भैसमा में देखने को मिला जो की कोरबा से 18 किलोमीटर दूर हैं,

भैसमा गांव के एक व्यक्ति के घर रात में एक 5 फीट लम्बा जहरीला नाग घुस गया, जिसकी पूजा पाठ में पूरा परिवार लग गया, बात इतने में ही खत्म नहीं होती वो पूजा पाठ एक दो घंटे नहीं बल्की पूरे रात भर चला जिसमें दूध, फुल, अगरबत्ती, नारियल चढ़ा के पूजा की गई, साथ ही उसको रात भर देख रेख किया गया,

घर वालो ने बताया ये नाग देवता हैं जो हम लोगों को दर्शन देने आया था जो हमारे घर का देवी देवता होगा, घर वालों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया रात भर एक ही जगह रहा और हम में से किसी भी व्यक्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया, साथ ही कुछ डरे भी हुए थे जिन्होंने साप को बहार निकलवाना ज्यादा बेहतर समझा और सुबह होते ही घर वालों ने पड़ोस के मनोज जैन को दिया ,

वहीं मनोज जैन ने बिना देरी किए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को दिया, जिसके फौरन बाद जितेन्द्र सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी के साथ ग्राम भैसमा के लिए रवाना हो गए, फिर मौके स्थल पर पहुंच कर घर वालों को पहले बहार किया फिर बड़ी सावधानी से नाग को बहार निकाला और डिब्बे में भरा, ये बात पुरे गांव में आग की तरह फैल गईं जिसको देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया ,

उसके साथ साप को देखने लिए गांव के लोगों ने पूरा रोड जाम कर दिया, आते जाते राह गिर भी साप को देखने के लिए अपने आप को नही रोक पाए, निश्चित ही आस्था सर्व परी हैं पर हमें इस बात का भीं ध्यान रखना होगा की वो एक जीव हैं, जो खतरा महसूस होने पर अपनी रक्षा के लिए काट भी सकता हैं।

*श्रावण माह में नाग का दर्शन करना शुभ माना जाता हैं, भगवान शिव जी के गले में विराजमान नाग की पूरे भारत में पूजा किया है, साथ ही दूध चढ़ाया जाता हैं ये बात अलग हैं की साप दूध नहीं पीते हैं।*

हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही,मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत,आक्रोशित बस्तीवासियों ने किया थाने का घेराव

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही,मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत,आक्रोशित बस्तीवासियों ने किया थाने का घेराव नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -