कोरबा में हुआ नाबालिक युवती के साथ गैंगरेप,चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोतवाली थाना के अंतर्गत राताखार बाईपास रोड से जबरन बाइक में बैठाकर अनाचार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका से अनाचार के आरोपी और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 12 जुलाई 2022 को प्रार्थिया ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 4-7- 2022 को वह अपने चाचा के लड़के के साथ घूमने जा रही थी और राताखार बाईपास रोड कब्रिस्तान के आगे रुके थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा उसे जबरन अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बरमपुर के आगे जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए हैं । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम कोरबा द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।  आरोपी अज्ञात थे और आरोपी युवकों को पहले कभी  प्रार्थिया ने नहीं देखा था,  इसलिए उनकी पतासाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।सी.सी.टी.ववी. कैमरों की बारीकी से पड़ताल करने पर पुलिस को एक फ़ुटेज में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसी के सहारे अन्य आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपियों की बिलासपुर में छुपे रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिलासपुर जाकर चारों आरोपियों को बिलासपुर से दबोचा गया। चारों आरोपियों  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भक्ति में डूबा कटघोरा, ‘कटघोरा का राजा’ के दरबार में लेजर शो ने बांधा समां

भक्ति में डूबा कटघोरा, ‘कटघोरा का राजा’ के दरबार में लेजर शो ने बांधा समां नमस्ते कोरबा । गणेश उत्सव...

More Articles Like This

- Advertisement -