पूर्व छात्र नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पूर्व छात्र नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , सुसाइड नोट मिला मौके पर, पुलिस कर रही मामले की जांच रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू है जिसने किन कारणों से मौत को गले लगाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसायडल नोट बरामद किया है,जिसकी जांच की जा रही है।

किसी समय छात्र राजनीति में अपनी सक्रीय भूमिका निभाने पूर्व छात्र नेता अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेखू ने किन कारणों से खुद को मौत के हवाले कर लिया इसका राज अब भी बरकारार है। रामपुर चौकी अंतर्गत सीएसईबी काॅलोनी में शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई उनके चीत परिचीत और मित्रों का तांता लग गया। कपड़े से उसने खुद को पंखे से लटका लिया जिससे उसकी सांसे उखड़ गई। लेखू की मौत ने कई सवालों को अपने पीछे छोड़ दिया है। संपन्न घराने से ताल्लु रखने वाले लेखू के आत्महत्या करने की मूल वजह क्या है इस बात का खुलासा पुलिस भी नहीं कर रही है। लेखू ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाईट नोट भी छोड़ा है लेकिन पुलिस उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है,कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🙏हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें 🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में जुटेगा भू-विस्थापितों का जमवाड़ा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में...

More Articles Like This

- Advertisement -