*फ्रिज में मिला 30 से 50 यूनिट रक्त,ब्लड बैंक वालों की बड़ी लापरवाही*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: रक्तदान महादान है लेकिन जिस जज्बे और उत्साह के साथ दूसरों का जीवन बचाने के लिए काम आने वाले रक्त का दान सेवाभावी लोगों के द्वारा किया जाता है, उस रक्त को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यूं ही सामान्य तरीके से नहीं रख देने वाले रक्त के पाउच फ्रिज में रखे मिले वह भी सरकारी भवन में। 14 अप्रैल को कटघोरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अम्बेडकर जयंती के अवसर पर किया गया था। रक्तदान शिविर में लोगों के द्वारा रक्त दान किया गया । उक्त रक्त को एक तय तापमान के अनुसार भण्डारण की व्यवस्था रहती है। आयोजन समिति एवं ब्लड बैंक के द्वारा इसे किया जाना चाहिए था लेकिन ब्लड बैंक के जानकार लोगों की लापरवाही दिखी है। रक्त से भरे पाउच करीब 30 से 50 यूनिट को शिविर उपरांत कटघोरा के पीडब्लूडी के विश्राम गृह में आनन-फानन में आम घरेलू फ्रिज में रखवा दिया गया। इस फ्रिज में पानी की बोतल एवं खाने-पीने का सामान भी मौजूद रहे। करीब 5 से 6 घण्टे तक इस फ्रिज में पाउच रखे रहे जिन्हें बाद में ले जाया गया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -