वार्ड क्रमांक 13 परिवहन नगर में मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: वार्ड क्र 13 परिवहन नगर की पार्षद ऋतु चौरसिया द्वारा वार्ड मे मनाया गया बाबा भीम राव अंबेडकर जयंती। एवं उनके द्वारा वार्ड की स्वच्छता दीदीयो को कोरोना काल मे किये गये उल्लेखनीय कार्य हेतू सम्मानित किया गया एवं स्वच्छता दीदीयो के साथ सहभोज किया गया । इस अवसर पर पार्षद रितु चौरसिया ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने मंत्र दिया कि ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ । शिक्षा ही हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का भान कराती है। जब हमें अपने कर्तव्य का भान होता है, हम अपनी उपेक्षा के विरुद्ध सोचते हैं, यही विचार हमें संघर्ष की प्रेरणा देती है और संघर्ष संगठित होकर ही किया जाता है। बाबासाहेब का दिया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। इस संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब न होते तो समाज वर्ग विभाजन के ऊपर नहीं उठ पाता। उन्होंने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, जिसने शिक्षा, समानता और नौकरी का अधिकार दिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे समीक्षा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे...

More Articles Like This

- Advertisement -