*छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म*

Must Read

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है. इसीलिए, बीते कुछ समय में कई जगहों पर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू किए गए नियमों में ढील दी गई है. देश के लगभग-लगभग सभी राज्यों में नियमों को पहले के मुकाबले हल्का किया गया है. इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माना नहीं देना होगा. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों के बाद राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने की स्थिति में 500 रूपये के जुर्माने को निलंबित कर दिया है.

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले ​जुर्माने को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में आदेश जारी किया है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा रायपुर/कोरबा, अप्रैल...

More Articles Like This

- Advertisement -